{"_id":"5be9d71dbdec2269b059d58e","slug":"71542051613-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी युवकों ने स्कूल बस के चालक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी युवकों ने स्कूल बस के चालक को पीटा
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
सोमवार को नगर क्षेत्र में दो शराबी युवकों ने निजी स्कूल के बस चालक को पीटा। घायल ने खेकड़ा थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी ।
सोमवार को सुबह करीब आठ क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी चालक सूरज बीर बजे खेकड़ा नगर में स्थित एक प्राइवेट स्कूल की बस में बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। जब चालक बच्चों से भरी बस लेकर नगर के मोहल्ला विजयनगर में पहुंचा। तब मार्ग पर दो युवक खडे़ थे। उक्त युवकों ने शराब पी रखी थी। हार्न बजाने के बाद भी युवक मार्ग से नहीं हटे तो चालक ने उन्हें मार्ग से हटने को कहा, इसे लेकर युवकों ने चालक के साथ गाली गलौच कर मारपीट शुरू कर दी। इससे भीड़ जमा हो गई तो आरोपी शराबी युवक मौके से भाग गए। घायल चालक ने फोन कर स्कूल में घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्कूल से शिक्षक एवं अन्य बस चालक भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल बस चालक ने खेकड़ा थाने ने हमले के आरोपी दोनों शराबी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल का सीएचसी में इलाज कराया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर देर रात दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।