{"_id":"5ba15bc5867a557ebd687a98","slug":"71537301445-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता के ससुरालियों और मायके वालों में चले लाठी डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता के ससुरालियों और मायके वालों में चले लाठी डंडे
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
दहेज के विवाद को लेकर चल रहे पंचायत में विवाहिता के सुसराल पक्ष और मायके पक्ष के लोगों में लाठी डंडे चल गए। इस दौरान दोनों पक्ष के दो लोग घायल हो गए। बाद में विवाहिता थाने पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की मांग लेकर आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाकर तहरीर दी।
नगर निवासी एक युवक की शादी तीन वर्ष पूर्व बड़ौत क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई । शादी के कुछ दिन बाद से ही पति पत्नि के बीच अनबन रहने लगी। इस कारण उनके बीच मारपीट होती रहती थी। कई बार दोनों पक्षों के लोगों ने पति पत्नि के बीच समझौता कराने का प्रयास भी किया, लेकिन प्रयास विफल रहा। और मामला बढ़ता ही चला गया। मंगलवार को विवाहिता ने मायके वालों को मारपीट की सूचना देकर खेकड़ा बुला लिया। खेकड़ा पहुंचे विवाहिता के मायके वालों और ससुराल पक्ष के लोगों में वार्ता होने लगी। इसी बीच मामला मारपीट में बदल गया और विवाहिता के मायके वालों और ससुरालियों के बीच जमकर लाठी डंडे, लात घूंसे चले। इसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। इसके बाद विवाहिता मायके वालों के संग घायल अवस्था में खेकड़ा थाने में पहुंची। वहां उसने थाने में पति व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी तहरीर में कहा कि उसके मायके वालों ने शादी में सामर्थ से अधिक दान दहेज दिया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग आए दिन दहेज की मांग को लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट करते रहते हैं। विवाहिता ने पुलिस से ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में इलाज कराया। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा कि मामले की जांच करा दोषी पाये जाने पर कार्रवाई होगी। दूसरी तरफ युवक पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग से इंकार किया है और मामले को निराधार बताया।