फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   डॉक्टर के बंद मकान से पांच लाख की चोरी

डॉक्टर के बंद मकान से पांच लाख की चोरी

Fri, 11 May 2018 07:40 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर के बंद मकान से पांच लाख की चोरी
11 पीबीटीपी 8,9,10
विज्ञापन

डॉक्टर के बंद मकान से लाखों की चोरी
डीएम आवास के सामने पॉश गोदावरी स्टेट कॉलोनी में वारदात
सीओ सिटी ने मौका मुआयना कर जुटाई जानकारी, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। डीएम आवास के सामने पॉश गोदावरी स्टेट कॉलोनी में दस्तक देकर चोरों ने डॉक्टर के बंद मकान से दिनदहाड़े शुक्रवार को पांच लाख का सामान समेटा। दोपहर करीब दो बजे पत्नी के घर पहुंचने पर घटना का पता लगा। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। घटना की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर टीमें खुलासे को लगाई गई हैं।
गोदावरी स्टेट कॉलोनी निवासी डॉ. प्रदीप सक्सेना का पूरनपुर में क्लीनिक है। उनकी पत्नी साधना सक्सेना शहर के सेंट एलॉयसिस कॉलेज में शिक्षिका हैं। रोज की तरह सुबह करीब नौ बजे साधना सक्सेना कॉलेज चली गईं। इसके बाद 11 बजे मकान को ताला लगाकर डॉ.प्रदीप सक्सेना भी पूरनपुर चले गए। इस बीच दीवार फांदकर चोर मकान में प्रवेश कर गए। पिछले हिस्से के दरवाजे का लॉक तोड़कर भीतर पहुंचे और कमरों के ताले तोड़कर सामान खंगालना शुरू कर दिया। यहां से चोर 30 हजार रुपये, 16 तोला सोने के जेवरात समेट ले गए। दोपहर करीब दो बजे कॉलेज की छुट्टी होने के बाद साधना सक्सेना घर पहुंची। मेनगेट का ताला खोलकर भीतर पहुंचते ही सामान बिखरा और पिछला दरवाजा खुला देख उनके होश उड़ गए। चीख पुकार कर आसपास के लोगों को जमा किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, सर्विलांस प्रभारी रेहान खां, सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज पुष्कर सिंह फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड टीम के साथ घटनास्थल पर आ गए। मौके से डॉग करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर रुक गया। इधर फील्ड यूनिट ने कमरों से सुराग जुटाने का प्रयास किया। डॉक्टर की पत्नी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी की गई। इसके बाद मकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज को चेक किया गया। इसमें चोरों की तस्वीर कैमरे में कैद मिली। जिसके आधार पर सुरागरसी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

000
करीब एक घंटा मकान में रुके चोर
डॉक्टर के मकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक करने के बाद घटना को लेकर काफी हद तक स्थिति स्पष्ट हो गई है। दीवार फांदकर दो चोर दोपहर करीब एक बजे मकान में घुसे थे। इसके बाद भीतर आकर उन्होंने अपने चेहरे को कपड़े से ढक लिया। बाद में दरवाजे का लॉक तोड़कर दो बजे करीब दूसरे रास्ते से निकल भागे। खास बात रही कि गृहस्वामी साधना सक्सेना के मकान पर पहुंचने और चोरों के जाने के बीच मात्र एक मिनट का अंतर निकलकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
पहले भी हो चुकी है चोरी
डॉ.प्रदीप सक्सेना के मकान में करीब चार साल पहले भी चोरी हो चुकी है। इसको अंजाम देने का तरीका भी लगभग एक सा है। जिस गेट से शुक्रवार को चोर भीतर घुसे है, उसी रास्ते से पूर्व में भी घुसे थे। हालांकि उस वक्त मकान में सीसीटीवी नहीं लगा था। वारदात के बाद अब कॉलोनी वासियों में चोरों का खौफ है।

000
तहरीर के आधार पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मौका मुआयना करने के दौरान सामने आए साक्ष्यों की मदद लेकर चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें कोतवाली पुलिस के अलावा सर्विलांस टीम को भी लगाया है।
धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed