{"_id":"59c0e8294f1c1b9a688b55f9","slug":"71505814569-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप की रिपोर्ट
Updated Tue, 19 Sep 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माधोटांडा (पीलीभीत)। पति के साथ मायके से घर वापस जा रही महिला से दबंगों ने तमंचे के बल पर गन्ने के खेत में खींचकर बलात्कार किया। महिला जब दंबगों के चुंगल से छूटी तो उक्त आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर तमंचे के बल पर रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि सात अगस्त को रात आठ बजे वह अपने पति के साथ मायके से ससुराल जा रही थी। तभी गांव के निकट पहुंचते ही नटवीर बाबा हनुमान मंदिर के पास गांव के ही राममूर्र्ति, जयराम व झब्बू हाथ में तमंचे लिए खड़े थे। उक्त आरोपियों ने दंपति को रोका और एक आरोपी ने उसके पति को तमंचा लगाकर बंधक बनाया व दो अन्य ने महिला को तमंचे के बल पर मार्ग के पास गन्ने के खेत में खींच ले गए। जिसके बाद दबंगों ने महिला के साथ रेप किया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। एसएचओ इंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर राममूर्ति, जयराम व राकेश के खिलाफ गैंग रेप सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्जकर लिया गया है।
----