फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चेन स्नेचिंग मामले में स्वाट टीम ने धरे दो संदिग्ध

चेन स्नेचिंग मामले में स्वाट टीम ने धरे दो संदिग्ध

Wed, 02 Aug 2017 05:38 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
चेन स्नेचिंग मामले में स्वाट टीम ने धरे दो संदिग्ध
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी से डेढ़ सौ मीटर दूर महिला की चेन लूटने के मामले में एसपी की स्वाट टीम ने दो संदिग्ध युवक हिरासत में लिए है। इनके पास से एक अपाचे बाइक भी कब्जे में ली गई है। दोनों युवकों की पीड़ित द्वारा शिनाख्त करने की बात पुलिस कह रही है। जबकि पकड़े गए दोनों युवकों के परिवारीजनों ने स्वाट टीम पर बेवजह फंसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रामायण बिहार कॉलोनी निवासी रीमा सक्सेना पत्नी रजत सक्सेना 26 जुलाई को अपनी सास कामेश्वरी देवी के साथ रेलवे स्टेशन से रिक्शा में सवार होकर घर जा रहीं थी। सिस्टम कंप्यूटर वाली गली के पास बाइक सवार दो स्नेचर दिनदहाड़े उनके गले में पड़ी सोने की चेन उड़ा ले गए थे। थाना सुनगढ़ी से डेढ़ सौ मीटर दूरी पर घटित वारदात के खुलासे के लिए एसपी कलानिधि नैथानी ने स्वाट टीम को लगाया। सुरागरसी के बाद स्वाट टीम ने नौगवां पकडिय़ा और काशीराम आवास कॉलोनी से दो संदिग्ध हिरासत में लिए है। इनके पास से एक अपाचे बाइक भी कब्जे में ली गई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस पीड़िता को थाने बुलाकर उनकी शिनाख्त करा बरामदगी को पूछताछ में जुटी है। उधर पकड़े गए नौगवां पकड़िया के युवक के परिवारीजनों ने पुलिस पर सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि वीडियो फुटेज में स्नेचर की तस्वीर से उनके बेटे की शक्ल का मिलान नहीं हो रहा है। उसके पास से मिली बाइक भी अलग है। इसके बावजूद पुलिस बेवजह फंसाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग एसपी से की है। अफसरों ने साक्ष्यों के आधार पर सही खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed