{"_id":"597b2b264f1c1b9b6b8b4bbd","slug":"71501244198-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा मछलियों का अवैध शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं थम रहा मछलियों का अवैध शिकार
Updated Fri, 28 Jul 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा/पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के जंगल व शारदा डैम में प्रजनन काल में प्रतिबंध के बावजूद मछलियों के अवैध शिकार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शिकारी टाइगर रिजर्व के जंगल से होकर शारदा डैम में जाकर शिकार कर रहे हैं।
इन दिनों मछलियों का शिकार प्रजनन काल के चलते शारदा डैम सहित टाइगर रिजर्व के जंगल में मछलियों के शिकार पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, लेकिन सांठगांठ के चलते शिकारी शारदा डैम के जीरो किलोमीटर से चूका फीडर नहर से होकर टाइगर रिजर्व के जंगल के रास्ते शिकार स्थल पर पहुंच रहे हैं। यह सब तब हो रहा है जब आम आदमी के लिए टाईगर रिजर्व के भीतर प्रवेश वर्जित है। बताते हैं कि शिकारी पूरे दिन अवैध शिकार करने के बाद पकड़ी गई मछलियों को ठेकेदार की गाड़ी में भरकर भेज रहे हैं। वही ठेकेदार इन मछलियों को जनपद समेत अन्य जनपदों में सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। मालूम हो कि डैम में मछली शिकार के ठेके की अवधि भी समाप्त हो चुकी है, लेकिन सांठगांठ के चलते यह अवैध धंधा बेरोकटोक जारी है। इस मामले में बराही रेंज के रेंजर अनिल शाह कहते हैं कि हो सकता है कि स्थानीय वनकर्मी से मिलकर शिकार हो रहा है, लेकिन यह मेरी जानकारी में नहीं है। अवैध रूप से शिकार नहीं होने दिया जाएगा। यदि इसमें कोई कर्मचारी लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।