{"_id":"5973521e4f1c1bed128b4589","slug":"71500729886-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी पकड़ने गई टीम का घेराव, धक्का मुक्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी पकड़ने गई टीम का घेराव, धक्का मुक्की
Updated Sat, 22 Jul 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर (पीलीभीत)। गोवंशीय पशु की हत्या की सूचना पर शेरपुरकला पहुंची पुलिस ने गली से निकल कर भागने का प्रयास कर रहे एक युवक को पकड़ लिया। इसका विरोध करते हुए महिलाओं ने पुलिस टीम का घेराव कर धक्का मुक्की की। आक्रोशित महिलाओं और अन्य लोगों ने युवक को निर्दोष बताते हुए उसे छुड़वा लिया। इससे पहले पुलिस ने गांव के एक घर में छापा मारकर 80 किलोग्राम मांस, मांस काटने के उपकरण समेत शेरपुरकला के मोहल्ला कुरैशियान निवासी अबरार, पप्पू और पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया।
एसएसआई जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शेरपुरकला में गोवंशीय पशुओं की हत्या की सूचना पर उनके नेतृत्व में एसआई घनश्याम बहादुर, देवेंद्र कुमार आदि ने शेरपुरकला के एक घर में छापा मारा। घर के अंदर तीन लोग मांस के टुकड़े कर रहे थे। पुलिस ने मौके से 80 किलोग्राम गोवंशीय पशु का मांस, मांस काटने के उपकरण समेत शेरपुरकलां के मोहल्ला कुरैशियान निवासी अबरार, पप्पू और पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक बाइक भी बरामद हुई। पुलिस की छापामार कार्रवाई से धंधे से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि इधर कुछ लोग पुलिस से बचकर इधर, उधर होने लगे। इस दौरान गली से निकलकर जा रहे युवक को भी पुलिस आरोपी समझ पकड़ लिया। आरोप है कि इसके विरोध में एकत्र हुई महिलाओं और अन्य लोगों ने युवक को निर्दोष बताते हुए पुलिस टीम का घेराव कर धक्का मुक्की कर युवक को पुलिस से छुड़वा लिया। मांस और मांस काटने के उपकरणों के साथ पकड़े गए तीनों लोगों के खिलाफ पुलिस ने एसएसआई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया। बरामद मांस का पशु चिकित्साधिकारी से परीक्षण कराया गया।
शेरपुरकला में दबिश देकर गोवंशीय पशु का मांस, मांस काटने के उपकरण सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मोहल्ला से निकलकर भागने का प्रयास कर रहे एक युवक को शक के आधार पर पकड़ लिया गया था, पुलिस उससे कुछ पूछताछ करती की इससे पहले एकत्र हुई महिलाओं और अन्य लोगों ने युवक को निर्दोष बताते हुए विरोध किया। इस पर उसे छोड़ दिया गया। धक्का मुक्की आदि का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
- जितेंद्र सिंह यादव, एसएसआई