{"_id":"59467a9e4f1c1bc9388b4b6d","slug":"71497791134-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त बना कातिल, रुपये के लालच में कर दी संजीव की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त बना कातिल, रुपये के लालच में कर दी संजीव की हत्या
Updated Sun, 18 Jun 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिला पंचायत कर्मचारी संजीव कश्यप की हत्या का खुलासा करने में कोतवाली पुलिस को कामयाबी मिल गई। बीस हजार रुपये के लालच में उसकी हत्या उसके दोस्त राजीव ने की थी। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए गोली मारकर हत्या करने की बात कही। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नकदी और बाइक बरामद कर ली है। मोबाइल की बरामदगी को लेकर टीमें लगी हैं।
जहानाबाद के सरौरी गांव निवासी जिला पंचायत के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संजीव कश्यप का शव शनिवार सुबह सिमरिया अनूप गांव में क्षतविक्षत हालत में पड़ा मिला था। उसके सिर पर चोट के निशान होने पर हत्या की बात स्पष्ट हो गई थी। संजीव 15 जून की दोपहर से लापता चल रहा था। परिवार वालों ने बताया था कि संजीव घर से बीस हजार रुपये लेकर बाइक से गिरवी रखे जेवर छुड़ाने के लिए अपने दोस्त ट्रांसपोर्ट नगर कांशीराम आवास कॉलोनी निवासी राजीव के साथ गए थे। राजीव पर ही हत्या का शक परिवारीजन जाहिर कर रहे थे। कोतवाल देशपाल सिंह ने परिवारीजनों से मिली जानकारी पर राजीव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरूआती पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। इसके बाद सख्ती करने पर हत्या की बात कबूली। देर रात तक एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ सिटी निशांक शर्मा आरोपी से पूछताछ में लगे रहे। पुलिस के अनुसार आरोपी ने संजीव के पास रखे बीस हजार रुपये और बाइक के लालच में उसकी हत्या कर दी। पहले उसको धनकुना ले जाकर शराब पिलाई। इसके बाद बहाने से सिमरिया अनूप गांव में खेत तक ले गया। जहां पीछे से गर्दन के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। संजीव के मरने के बाद आरोपी ने उसकी जेब से रुपये निकाल लिए और उसी की बाइक को लेकर निकल गया। बाइक को बरेली के रहने वाले अपने करीबी के घर खड़ा कर दिया।
बाइक और लूटे गए रुपये बरामद
पुलिस ने आरोपी राजीव की निशानदेही पर 24 घंटे के भीतर मृतक की बाइक और लूटे गए अट्ठारह हजार नौ सौ रुपये (18,900) बरामद कर लिए है। बाइक के भीतर से पुलिस को एक तमंचा भी मिला है। जिससे गोली चलाने की बात आरोपी ने कबूल की है। अब पुलिस मृतक के मोबाइल की बरामदगी में लगी है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर असमंजस की स्थिति
पकड़े गए आरोपी राजीव ने तमंचे से गोली मारकर हत्या करने की बात कबूल की है। उसकी बाइक से पुलिस ने तमंचा भी बरामद कर लिया है। लेकिन मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है। जिससे पुलिस के सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसके लिए दोबारा अफसर चिकित्सकों से संपर्क करेंगे।
आरोपी ने पूछताछ में गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बाइक और नकदी बरामद करा दी है। मृतक का मोबाइल बरामद करने को टीमें लगी हुई है। पोस्टमार्टम को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती। चिकित्सकों से इसको लेकर बातचीत की जाएगी। ताकि हत्या किस तरह से हुई, इसको स्पष्ट किया जा सके। निशांक शर्मा, सीओ सिटी