{"_id":"5cc878c0bdec2207664946c7","slug":"61556641984-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार स्नैचरों ने उड़ाई महिला की सोने की चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बंद मकानों में चोरी की वारदातों का अभी पुलिस खुलासा कर नहीं पा रही थी कि स्नेचरों ने भी शहर में दस्तक दे डाली। गांधी स्टेडियम रोड पर सोमवार रात पति संग स्कूटी से जा रही महिला की सोने की चेन बाइक सवार तीन स्नेचर झपट्टा मारकर खींच ले गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। हालांकि कोई सुराग नहीं जुटा सकी। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने को सुरागरसी में जुटी है। शहर के मोहल्ला मुनीर खां की निवासी उजमा ने बताया कि सोमवार रात वह पति सईद अहमद के साथ स्कूटी से बाजार गई थीं। इसके बाद दोनों स्कूटी से गौहनिया चौराहा होते हुए घर जा रहे थे। गांधी स्टेडियम रोड पर एकता नगर कॉलोनी मोड़ के पास पहुंचते ही एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और झपट्टा मारकर उनकी दो ताला सोने की चेन खींच ली। शोर पर राहगीर भी जमा हो गए। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भाग निकले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और जानकारी की। कोतवाल वीके मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे तलाश कराए जा रहे हैं, ताकि आरोपियों को लेकर सुराग मिल सके। टीम सुरागरसी को लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।