फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   फंदे पर लटका मिला किसान का शव, हड़कंप

फंदे पर लटका मिला किसान का शव, हड़कंप

Sun, 31 Mar 2019 12:12 AM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला किसान का शव, हड़कंप
माधोटांडा (पीलीभीत)। संदिग्ध परिस्थितियों में कस्बा माधोटांडा निवासी किसान 46 वर्षीय पप्पू सिंह की मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव घर से 200 मीटर की दूरी पर एक मकान के दरवाजे की चौखट पर प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची माधोटांडा पुलिस ने परिजनों से जानकारी की। जिसके बाद शव कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन पूरे मामले को लेकर कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। सिर्फ मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम की मांग की गई।
विज्ञापन

पप्पू सिंह अविवाहित थे। उनका एक छोटा भाई कल्लू और मां देवकी देवी है। दो बहनों की शादी हो चुकी है। वह अपने हिस्से की एक एकड़ जमीन पर खेती करते थे। बीते करीब दस साल से वह मकान से दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित 85 वर्षीय हिताई खां के घर रात में रुका करते थे। शुक्रवार शाम को शराब पीने के बाद वह हिताई खां के घर चले गए। दूसरे दिन शनिवार सुबह हिताई खां के मकान के दरवाजे की चौखट पर पप्पू सिंह का शव प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो शोर मच गया। कुछ ही देर में काफी लोग जमा हो गए। परिवार वाले भी आ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची माधोटांडा पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। कोई ठोस वजह न होने के कारण पप्पू सिंह के खुदकुशी करने की बात परिजनों के गले नहीं उतरी। वहीं शव जमीन से छू रहा था। ऐसे में उन्होंने मौत की वजह जानने के लिए पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि जिस मकान में किसान का शव लटका मिला है। वहां पर रहने वाले बुजुर्ग हिताई खां से भी बातचीत की गई, लेकिन वह घटना को लेकर कुछ नहीं बता पा रहे हैं। आसपास के लोग बुजुर्ग के मानसिक मंदित होने की भी बात कह रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। परिवार वाले भी सिर्फ पोस्टमार्टम की मांग कर रहे थे। किसी तरह की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed