फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कोहरे में बेकाबू गति से दौड़ते ट्रैक्टर से छात्र को कुचला, मौत

कोहरे में बेकाबू गति से दौड़ते ट्रैक्टर से छात्र को कुचला, मौत

Mon, 04 Feb 2019 06:10 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Mon, 04 Feb 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
कोहरे में बेकाबू गति से दौड़ते ट्रैक्टर से छात्र को कुचला, मौत
अनिकेत (फाइल फोटो )
अमरिया (पीलीभीत)। कोहरे के दौरान बेकाबू गति से दौड़ते ट्रैक्टर ने छात्र अनिकेत (13) को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सुबह को छात्र अपने खेत से घर लौट रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के मुगलाखेड़ा गांव निवासी विजय सिंह का बेटा अनिकेत गांव के एक निजी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता था। सोमवार सुबह अनिकेत अपने खेत पर मटर की फली तोड़ने गया था। वहां से सुबह साढ़े नौ बजे पैदल घर लौट रहा था। वह अपने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर गूलरबोझ और गोपाल नगर के बीच पहुंचा होगा। तभी पीछे से आए ट्रैक्टर ने अनिकेत को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर जा गिरा। तभी उसके ऊपर से उसी ट्रैक्टर का पहिया उतर गया, जिससे अनिकेत की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। हादसे का पता लगने पर कुछ ही देर में गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। खबर मिली तो रोते बिलखते परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची अमरिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। छात्र के पिता विजय सिंह ने ग्राम सिरसा निवासी ट्रैक्टर चालक नंद किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि चालक की तलाश जारी है। छात्र अनिकेत दो भाइयों में छोटा था। उससे बड़ा आशीष है। मासूम बेटे की मौत का पता लगते ही मां शशि बदहवाश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed