{"_id":"5afdd7774f1c1bd8408b637a","slug":"61526585207-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति ने लाठी डंडों से वृद्धा पर हमला किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति ने लाठी डंडों से वृद्धा पर हमला किया
Updated Fri, 18 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
आपसी कहासुनी के बाद दंपति ने लाठी-डंडों से हमलाकर वृद्धा को घायल कर दिया। नगर की लाइन पार बस्ती निवासी 70 वर्षीय वृद्ध महिला जीजो बृहस्पतिवार को करीब सुबह नौ बजे घायल अवस्था में खेकड़ा थाने में पहुंची। थाने में दी तहरीर में बताया कि वह खेतों में मजदूरी करने गई थी। उसका पड़ोसी उस्मान उससे रंजिश रखता है। रंजिश के चलते उस्मान और उसकी पत्नी ने लाठी-डंडों से हमलाकर दिया। पुलिस ने घायल का सीएचसी पर ले जाकर उपचार कराया। पुलिस हमलावर दंपति की तलाश में जुटी है।
इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम सलावतपुर खेड़ी में बिल्लू, सुनील, सन्नी और दीपक किसी बात को लेकर आपस में झगड़ रहे थे। गांव के किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। गांव में पहुंची पुलिस चारों लोगों को पकड़कर थाने ले आई और बृहस्पतिवार को शांति भंग की धाराओं में चारों का चालान कर दिया।
ग्राम सांकरौद में नाली से मकान के सामने कूड़ा निकालने से मना करने को लेकर हुई मारपीट में पड़ोसियों ने दो सगे भाई रविंद्र और शिवकुमार और उनकी मां कमलेश को लाठी डंडों से हमलाकर कर घायल कर दिया। तीनों घायल खेकड़ा थाने में पहुंचे और पड़ोसियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने सभी घायलों का सीएचसी पर उपचार करा जांच शुरू कर दी।