{"_id":"5a94deeb4f1c1bea028b4c8b","slug":"61519705835-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय की तस्करी में मोबाइल कारोबारी समेत तीन धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीलगाय की तस्करी में मोबाइल कारोबारी समेत तीन धरे
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नीलगाय की तस्करी में मोबाइल कारोबारी समेत तीन धरे
लाइसेंसी असलहा, नीलगाय के अवशेष बरामद, कार सीज
मुखबिर से मिली सूचना पर बरेली हाईवे से की धरपकड़
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बरेली हाईवे पर चेकिंग कर पुलिस ने रविवार रात साढ़े दस बजे शहर के नामचीन मोबाइल कारोबारी मेराज अनवर उर्फ मुन्ना समेत तीन लोगों को नीलगाय के मांस की तस्करी में धर दबोचा। आरोपियों के पास से लाइसेंसी असलहा व नीलगाय के अवशेष बरामद हुए। सुनगढ़ी पुलिस ने संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि सुनगढ़ी थाने के एसएसआई सुधीर कुमार सिंह, असम चौकी प्रभारी एके सिंह पुलिस बल के साथ रविवार रात करीब साढ़े दस बजे इस्लामनगर की तरफ गश्त कर रहे थे। इस बीच सूचना मिली कि एक स्विफ्ट कार में सवार कुछ लोग नीलगाय के मांस की तस्करी करते हैं। वह इस समय कार से मांस लेकर देवहा नदी के जंगल की तरफ से पीलीभीत की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने बरेली हाईवे पर असम चौकी क्षेत्र में एक गोदाम के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। स्विफ्ट कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन कार चालक ने स्पीड तेज कर दी। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर थोड़ी दूर कार को धर दबोचा। जिसके बाद कार सवार नामचीन मोबाइल व्यापारी मोहल्ला बुजकसवान निवासी मेराज अनवर पुत्र हाजी जकीउल्लाह, मोहल्ला खुदागंज निवासी सैय्यद हसन इमाम पुत्र मुस्तफा और खैरूल्लाशाह निवासी आमिर को धर दबोचा। कार की तलाशी लेने पर उसमें नीलगाय के अवशेष, मांस, दो छुरे, डबल बैरल बंदूक, एक रायफल, 12 बोर के दस और 22 बोर के 85 कारतूस बरामद हुए। आरोपियों को पकड़कर थाना सुनगढ़ी लाया गया। जिसके बाद धारा 279, 336,337, सीएस एक्ट, वन्यजीव जंतु अधिनियम, आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया है।
000
आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एक रिपोर्ट वन विभाग के अधिकारियों को भी भेजी गई है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कलानिधि नैथानी, एसपी