फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया

पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया

Mon, 27 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

निकाय चुनाव मतदान में मात्र दो दिन शेष रहने के चलते पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जगह जगह पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया।
नगर पालिका के अध्यक्ष और सदस्य पद के चुनाव के मतदान में मात्र दो दिन शेष रह गए हैं। सभी प्रत्याशियों ने रुझान अपनी अपनी तरफ करने के लिए जनसंपर्क में ताकत झोक दी, वही पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। रविवार को नगर में सभी चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। दुपहिया एवं चौपहिया वाहनों पर सवार लोगों की तलाशी ली। साथ ही हिदायत दी यदि बिना कागज अथवा दुपहिया वाहन पर दो से अधिक लोग सवार हुए तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। दूसरी तरफ दिन एवं रात्रि में पुलिस ने वाहनों पर माइक लगाकर गली मोहल्लों में पहुंच कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति के घर पर कोई मीटिंग होती मिली अथवा कोई बाहरी व्यक्ति मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed