{"_id":"59677ef94f1c1b5f5e8b4865","slug":"61499954937-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनकर्मियों की पिटाई पर चार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वनकर्मियों की पिटाई पर चार के खिलाफ रिपोर्ट
Updated Thu, 13 Jul 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर (पीलीभीत)। सामाजिक वानिकी के उड़नदस्ता प्रभारी रेंजर मदन लाल और वन दरोगा मोहनलाल की पिटाई के मामले में पुलिस ने रेंजर मदन लाल की ओर से गांव रुद्रपुर निवासी गजेंद्र सिंह और तीन अज्ञात के खिलाफ चोरी से सागौन और आम का पेड़ काटने, पूछताछ पर गाली-गलौज कर मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है।
मालूम हो कि सामाजिक वानिकी के उड़नदस्ता प्रभारी रेंजर मदन लाल के नेतृत्व में टीम ने हरीपुर रेंज करीब चार सौ मीटर पहले सड़क पटरी पर कटे वृक्षों का पतमाशा मिलने पर और समीप साल और आम के पेड़ की मुड्ढी मिलने पर रास्ते से निकल रहे एक युवक से पेड़ काटने की जानकारी की थी। टीम जानकारी कर किसान गजेंद्र सिंह के फार्म हाउस पहुंची। आरोप है कि टीम को देखते ही गजेंद्र सिंह ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर उनकी पिटाई शुरू कर दी। राहगीरों ने बमुश्किल वनकर्मियों को बचाया। पुलिस ने रेंजर मदन लाल की ओर से गांव रुद्रपुर निवासी गजेंद्र सिंह और तीन अज्ञात के खिलाफ चोरी से पेड़ काटने, गाली-गलौज और मारपीट कर सरकारी कार्य में बाध पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है।