फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   युवक की संदिग्ध हालात में मौत

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 25 Jan 2019 06:46 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Fri, 25 Jan 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
पूरनपुर। गांव बंगला उर्फ मित्रसेनपुर निवासी हरिशंकर के 20 वर्षीय पुत्र सुरेश की गांव गजरौला खास में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुरेश के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में सुरेश की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सुरेश करीब छह माह से अपनी ननिहाल गांव गजरौला में रहता था। शुक्रवार सुबह सुरेश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में एक कमरे में लटका मिला। सूचना पर पहुंचे हरिशंकर ने बेटे की हत्या का आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। हरिशंकर ने बताया कि उसके साले गांव गजरौला निवासी बाबूराम की करीब आठ माह पहले मौत हो गई थी। छह माह से उनका बेटा सुरेश बाबूराम के घर रह रहा था। आरोप है कि इसका गांव के कुछ लोग विरोध करते थे। विवाद को लेकर उसके पुत्र की पिटाई कर हत्या कर दी गई। घटना को आत्महत्या का रूप देने को उसके पुत्र के शव को फंदे से लटका दिया गया। हरिशंकर ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने टीम के साथ घटना स्थल पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed