फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   डबल मर्डर केस: पूरनपुर से अधिक लापरवाह रही माधोटांडा पुलिस

डबल मर्डर केस: पूरनपुर से अधिक लापरवाह रही माधोटांडा पुलिस

Fri, 25 Jan 2019 06:10 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Fri, 25 Jan 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
डबल मर्डर केस: पूरनपुर से अधिक लापरवाह रही माधोटांडा पुलिस
पीलीभीत। भाजपा नेता शिवराम यादव और उनके दोस्त अतुल श्रीवास्तव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में पूरनपुर से अधिक लापरवाह माधोटांडा पुलिस रही। लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच प्रधानी को लेकर रंजिश चलने बावजूद इस मामले में न कोई ठोस कदम उठाए गए, और न ही अफसरों को अवगत कराया गया। एएसपी रोहित मिश्र द्वारा की जा रही अब तक की जांच में माधोटांडा पुलिस की लापरवाही सामने आई है। हालांकि जांच अभी जारी है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के धरमंगदपुर गांव के निवासी भाजपा के कलीनगर मंडल उपाध्यक्ष शिवराम यादव और उनके दोस्त की पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में आठ जनवरी को मंडी समिति रोड पर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर राजेश सिंह हत्या की इस वारदात को सड़क हादसा बता रहे थे, जिसको लेकर लोगों ने जमकर बवाल किया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिवराम और अतुल के सिर में गोली मारने की पुष्टि हुई थी। शिवराम के चाचा राजेंद्र सिंह की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी धरमंगदपुर के प्रधान वसीउल्ला, मसीउल्ला, गुड्डू और चुन्नन को जेल भेज दिया था। एडीजी प्रेमप्रकाश के निर्देश पर पुलिस की लापरवाही की जांच एएसपी रोहित मिश्र कर रहे हैं। उन्होंने जांच के दौरान अब तक कई पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज किए हैं। सूत्रों के मुताबिक एएसपी की जांच में इंस्पेक्टर राजेश सिंह के अलावा माधोटांडा पुलिस की की लापरवाही सामने आई है। दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा थ। बावजूद इसके बीट सिपाही से लेकर थाना प्रभारी तक ने इस मामले में कोई तस्करा नहीं डाला। उनके बीच चल रही रंजिश की जानकारी अधिकारियों को भी नहीं दी गई। एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि अभी जांच चल रही है। कई पुलिसकर्मियों के बयान लिए जा चुके है। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed