{"_id":"6ac95356766d3f95d6041afa","slug":"village-heads-grandson-jumps-into-sai-river-lucknow-news-c-13-lko1096-1958397-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सई नदी में कूदा ग्राम प्रधान का पौत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सई नदी में कूदा ग्राम प्रधान का पौत्र
Sat, 10 Oct 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
आश्रय शुक्ला।
सरोजनीनगर। बंथरा में शुक्रवार सुबह ग्राम प्रधान मालती शुक्ला के 22 वर्षीय पौत्र आश्रय ने सई नदी में छलांग लगा दी। तेज बहाव में वह बह गया। पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ ने तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह के मुताबिक, लतीफनगर गांव निवासी मालती शुक्ला के बेटे अजय की गांव में हार्डवेयर की दुकान है। अजय का बेटा आश्रय शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे घर से लगभग 200 मीटर दूर लतीफनगर से रहीमनगर पड़ियाना जाने वाली सड़क पर बने सई नदी के पुल पर पहुंचा और अचानक नदी में छलांग लगा दी। उसे तेज बहाव में बहता देख आसपास के लोगों ने गांव में सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में काफी दूर तक उसकी तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ को बुलाया लेकिन टीम दोपहर दो बजे के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने मिलकर सर्च अभियान चलाया लेकिन आश्रय का पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर के मुताबिक, आश्रय मानसिक रूप से कमजोर था। परिवार में उसकी दादी मालती शुक्ला, पिता अजय, मां स्नेहलता और बड़ा भाई तरुण हैं।