{"_id":"5c30a989bdec2256cc1be6c3","slug":"51546693001-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवहा नदी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले 37 पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवहा नदी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले 37 पर रिपोर्ट
Sat, 05 Jan 2019 06:26 PM IST
zaidi saba
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Published by: zaidi saba
Updated Sat, 05 Jan 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के आदेश पर हुई कानूनी कार्रवाई
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के बेहरी गांव का मामला
पीलीभीत। देवहा नदी की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने वालों पर एसडीएम सदर सौरभ दुबे की सख्ती के बाद कानूनी कार्रवाई की गई है। लेखपाल से मिली तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने 36 नामजद और एक अज्ञात पर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। एसडीएम ने जल्द ही अभियान चलाकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने का भी दावा किया है।
लेखपाल जगदीश ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेहरी गांव में देवहा नदी की काफी जमीन है। इस पर कई लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है। दिसंबर में अवैध कब्जा मुक्त कराकर दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। 21 दिसंबर को तहसीलदार की अगुवाई में टीम ने जाकर इसको रोका था। इसके बावजूद आरोपियों ने देवहा नदी की जमीन पर अतिक्रमण कर खुदाई कार्य शुरू करा दिया। कई बार चेतावनी देने के बाद भी इसको नहीं रुकवाया गया। कार्रवाई करने पहुंचने वाली टीम के काम में बाधा डालने का आरोप भी लगाया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुनगढ़ी पुष्कर सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, एसडीएम सदर ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जल्द कार्रवाई कर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।