फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस ने अवैध शराब सहित चार तस्कर पकड़े

पुलिस ने अवैध शराब सहित चार तस्कर पकड़े

Tue, 18 Dec 2018 01:14 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने अवैध शराब सहित चार तस्कर पकड़े
खेकड़ा (बागपत)। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि पुलिस टीम सोमवार की सुबह बड़ागांव मार्ग पर गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को मार्ग पर रेलवे फाटक के समीप बोरा लिए दो युवक जाते दिखाई दिए। पुलिस ने युवकों को रोका और उनकी तलाशी ली। तो उनके पास से हरियाणा मार्का दो पेटी अवैध देसी शराब एवं एक बाइक बरामद हुई। पुलिस शराब समेत दोनों को थाने ले आई। और पूछताछ में शराब तस्करों ने अपने नाम मुस्तकीम और फरमान बताए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर तस्करों का चालान किया। इसके अलावा थाना पुलिस ने ग्राम खैला मोड़ के समीप से अभियुक्त नूर हसन निवासी जहांगीरपुर गांव थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद और आरिफ निवासी रटौल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चोरी की मोटर साइकिल और एक पेटी हरियाणा मार्का अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed