{"_id":"5b42682a4f1c1b0e278b54b9","slug":"51531078698-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभानपुर में मकान खाली कराने को लेकर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुभानपुर में मकान खाली कराने को लेकर मारपीट
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर में किरायेदारों से मकान खाली कराने को लेकर दो समुदायों के लोग आमने सामने आ गए। इस दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों की दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की मारपीट बंद कराई। इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति है।
क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर निवासी रवि ने अपना मकान दूसरे समुदाय के लोगों को किराये पर दे रखा था। गत काफी दिनों से वह किरायेदारों से मकान खाली करने को कह रहा था, लेकिन किरायेदार आज कल कहकर उसे टरका रहे थे। रविवार को भी जब मकान मालिक ने किरायेदारों को मकान खाली करने को कहा तो उन्होंने मकान खाली करने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले। इसमें दोनों समुदायों की दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच हो रही मारपीट बंद कराई। साथ ही मौके पर दोनों पक्षों के लोग भी जमा हो गए। मामला दो समुदायों का होने के चलते पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मामला शांत होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके चलते गांव में तनावपूर्ण शांति है।