फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अधिवक्ता के गेट पर लहूलुहान मिला व्यापारी, मौत

अधिवक्ता के गेट पर लहूलुहान मिला व्यापारी, मौत

Wed, 21 Mar 2018 08:55 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता के गेट पर लहूलुहान मिला व्यापारी, मौत
अधिवक्ता के गेट पर लहूलुहान मिला व्यापारी, मौत
विज्ञापन

बरेली ले जाते वक्त तोड़ा दम, रंजिशन हत्या का आरोप
छानबीन में जुटी पुलिस, कार्रवाई को तहरीर का इंतजार
21 पीबीटीपी 5,6,7
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। मोहल्ला अशरफ खां निवासी अधिवक्ता फुरकान के मेनगेट पर बुधवार सुबह साढ़े दस बजे किराना व्यापारी अलाउद्दीन उर्फ पप्पू (60) लहूलुहान हालत में पड़े मिले। उनकी गर्दन पर धारदार हथियार की चोट का निशान थे। जिला अस्पताल से रेफर कराकर बरेली ले जाते वक्त व्यापारी की मौत हो गई। परिवार वालों ने पुरानी रंजिश के चलते अपने एक रिश्तेदार पर साथियों संग हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ सिटी ने परिवार वालों से बातचीत कर मामले की जानकारी जुटा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार्रवाई के लिए परिवार वालों से तहरीर मांगी गई है।
अमरिया थाना क्षेत्र के हर्रायपुर गांव निवासी किराना व्यापारी अलाउद्दीन उर्फ पप्पू दो साल पहले पुश्तैनी मकान छोड़कर चंदोई गांव में बस गए थे। बुधवार सुबह साढ़े दस बजे शहर के मोहल्ला अशरफ खां निवासी अधिवक्ता फुरकान के मकान के बाहर वह लहूलुहान हालत में पड़े मिले। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। व्यापारी की गर्दन में धारदार चोट का निशान था और खून बह रहा था। इस पर स्थानीय लोगों ने उसको जिला अस्पताल भर्ती कराया। सूचना पर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल जसपाल सिंह ग्वाल, एके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अधिवक्ता से जानकारी की। इसमें अधिवक्ता ने उनकी गैर मौजूदगी में व्यापारी के घर आने और खुद ही अपनी गर्दन काटने की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस घायल की हालत जानने जिला अस्पताल आई। यहां परिवार वाले भी आ गए। प्राथमिक इलाज के बाद घायल को बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते वक्त दोपहर करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। परिवार वालों से बातचीत कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार वालों ने दो साल से चल रही रंजिश में साढू पर साथियों संग हत्या करने का आरोप लगाया है। इसमें अधिवक्ता पर भी आरोपियों का साथ देने का आरोप है। हालांकि अधिवक्ता फुरकान ने पुलिस को बताया कि वह वसीम की तरफ से मुकदमा लड़ रहे हैं। सुबह दस बजे वह कचहरी चले गए थे। इसके बाद उनकी गैर मौजूदगी में व्यापारी उनके घर पहुंचा था और बाहर निकलते ही गिर गया। जब परिवार वालों ने देखा तो वह लहूलुहान मिला। परिवार के लोगों से जानकारी मिलने पर वह मौके पर आए और एसपी को सूचना दी थी। अब पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या की स्थिति को स्पष्ट करने में जुटी है। अगर मामला आत्महत्या का है, फिर मौके से कोई धारदार चीज क्यों नहीं मिली? यह सवाल भी पुलिस के मन में बना है।
विज्ञापन

000
आखिर जिसका डर था, वही हुआ!
पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। हत्या के लगाए जा रहे आरोप के पीछे छिपी रंजिश को भी उन्होंने खुलकर बताया। उनका कहना है कि दो साल पहले साढ़ू वसीम मृतक अलाउद्दीन की बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी नगमा को भी छोड़ दिया। वह मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में मकान लेकर रहने लगी। इसको लेकर हर्ज-खर्च का भी वाद न्यायालय में डाला गया। जिसके एक दिन पहले ही आरोपी वसीम ने एक लाख चालीस हजार रुपये दिए थे। दो साल से इसी को लेकर रंजिश चल रही थी। आरोप है कि आरोपी लगातार धमकी दे रहे थे, और इसी में उन्होंने हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
सूचना मिलने पर अधिवक्ता के घर जाकर बातचीत की गई। जिसमें व्यापारी के खुद गला काटने की बात कही गई। इधर परिवार वाले रंजिशन कुछ रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी गई है। जांच कराई जा रही है।
धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed