फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ड्यूटी में लापरवाह दो सिपाहियों को मिस-कंडक्ट

ड्यूटी में लापरवाह दो सिपाहियों को मिस-कंडक्ट

Tue, 26 Dec 2017 06:02 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
ड्यूटी में लापरवाह दो सिपाहियों को मिस-कंडक्ट
UP Police
समय से पहले ही पिकेट प्वाइंट छोड़कर चले गए थे दोनों सिपाही
विज्ञापन

जांच में दोषी पाए जाने पर एसपी ने की सख्त विभागीय कार्रवाई


पीलीभीत। 21 नवंबर की सुबह ड्यूटी का समय पूरा होने से पहले ही पिकेट प्वाइंट छोड़कर जाने वाले दोनों लापरवाह सिपाहियों पर एसपी कलानिधि नैथानी ने सख्ती की है। पहले से इस आरोप में निलंबित चल रहे दोनों सिपाहियों को एसपी ने सीओ सिटी की रिपोर्ट पर मिस कंडक्ट देकर दंडित किया है। एसपी की कार्रवाई का पता लगने के बाद महकमे में हड़कंप मचा है।

सुनहरी मस्जिद चौराहा पिकेट प्वाइंट पर स्थित विकास सक्सेना की फोटो स्टेट की दुकान के ताले तोड़कर चोर 21 नवंबर की सुबह पांच बजे हजारों का सामान समेट ले गए थे। इसकी सूचना मिलने पर प्रकाश में आया था कि सुबह पांच बजे तक पिकेट ड्यूटी पर भेेजे गए कोतवाली के दो सिपाही प्रेमवीर सिंह और धीरेश दो घंटे पहले ही चुपचाप चले गए थे। इसका पता लगने पर एसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर जांच सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल को दी थी। मामले की जांच करने के बाद सीओ ने रिपोर्ट एसपी को भेजी, जिसके बाद कार्रवाई हुई है। एसपी ने बताया कि दोनों सिपाहियों पर लगे आरोप जांच में सही पाए गए हैं। घटना को लेकर उनकी लापरवाही जिम्मेदार रही है, ऐसे में सख्ती करते हुए दोनों को विभागीय दंड देते हुए मिस कंडक्ट दी गई है।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed