फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   निकाय चुनाव को लेकर डीएम एवं एसपी ने किया खेकड़ा के मतदान केंद्रो का औचक निरीक्षण।

निकाय चुनाव को लेकर डीएम एवं एसपी ने किया खेकड़ा के मतदान केंद्रो का औचक निरीक्षण।

Mon, 27 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव को लेकर डीएम एवं एसपी ने किया खेकड़ा के मतदान केंद्रो का औचक निरीक्षण।
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

निकाय चुनाव के चलते जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नगर के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।
रविवार को जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत एवं पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह खेकड़ा पहुंचे। उन्होंने एमएम इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, एमएम डिग्री कॉलेज, कन्या जूनियर हाई स्कूल समेत सभी मतदान केंद्रों के बूथों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर उन्होंने उपजिलाधिकारी आशीष कुमार और थाना प्रभारी एसपी सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी तरह की कोई कोताही न बरती जाए। चुनाव प्रत्येक दशा में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराए । यदि कोई चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का प्रयास करें तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। इसके बाद उन्होंने एमएम इंटर कॉलेज से मंगलवार को मतदान केेंद्रों के लिए रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों को आवश्यक निर्देश, चुनाव सामग्री के आवंटन की तैयारी भी देखी। कहा माइक, टेबल, पांडाल, ड्यूटी काउंटर, सीसी टीवी कैमरे लगाए। पोलिंग पार्टियों का कार्य मंगलवार सुबह सात बजे शुरू होेगा। साथ ही सभी मतदान केंद्रों के बूथों पर मतदान के लिए आने वाली महिलाओं के चेहरों से पर्दा हटवाकर ही मतदान करने दें। ताकि फर्जी मतदान करने की कोई हिम्मत न कर सके। मतदान केंद्रों के बूथों पर इस संबंध में आवश्यक निर्देश लिखवाये जा रहे हैं। इनका पूरी तरह पालन कराया जाएगा।


सात बल्ब चोरी
खेकड़ा (बागपत)। एमएम इंटर कॉलेज में पुलिस प्रशासन द्वारा चुनावी प्रक्रिया को लेकर कमरों के बाहर लगाए सात बल्ब रात्रि के समय चोर चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह बल्ब चोरी हुए देख पुलिस कर्मी दंग रह गए। पुलिस ने इसके चलते सतर्कता बरतनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed