{"_id":"5991ed544f1c1baa218b4673","slug":"51502735700-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से कुंडल लूटने वाले को दबोचा।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से कुंडल लूटने वाले को दबोचा।
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडल छीनने वाले को पकड़कर धुना
खेकड़ा (बागपत)।
कांशीराम आवासीय कॉलोनी के लोगों ने कॉलोनी की महिला के कुंडल छीनने वाले को पकड़कर धुना और पाठशाला चौकी पुलिस को सौंपा। महिला ने चौकी में आरोपी युवक की पहचान कर ली।
विदित हो रविवार की शाम करीब चार बजे नगर से तहसील के समीप स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में महिला सुमन अपने घर जा रही थी। तभी रास्ते में मार्ग किनारे खडे़ एक युवक ने उसके कुंडल चेहरे पर कपड़ा डाल लूट लिए थे। महिला ने पाठशाला पुलिस चौकी में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। सोमवार को दोपहर के समय करीब दो बजे मार्ग से कालोनी वासियों को मार्ग पर खडे़ युवक को देखकर संदेह हो गया। उन्होंने युवक को पकड़ कर धुना और पुलिस को सौंपा। पुलिस ने महिला सुमन को बुलाकर पकडे़ गए युवक की पहचान कराई तो महिला ने कहा यह वहीं युवक है , जिसने उससे कुंडल लूटे थे। चौकी प्रभारी ने बताया पूछताछ में युवक ने अपना नाम विपिन निवासी टयौढ़ी बताया। जो वर्तमान में खेकड़ा में ही रह रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।