{"_id":"5cd4671dbdec22076759e5e2","slug":"41557423901-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़के ग्रामीणों ने दो घंटे लगाया जाम, सीओ के आश्वासन पर माने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भड़के ग्रामीणों ने दो घंटे लगाया जाम, सीओ के आश्वासन पर माने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। शाहजहांपुर रोड पर ट्रक की टक्कर से डनलप सवार किसान के घायल होने और भैंसें के मरने के बाद ग्रामीण भड़क गए। चालक की गिरफ्तारी और हादसे की तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे सीओ ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब जाकर भीड़ शांत हुई। हादसे के चलते दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।
कोतवाली क्षेत्र के मिघौना गांव निवासी किसान इश्त्याक अहमद बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे बीसलपुर चीनी मिल में गन्ना तौल कराकर खाली डनलप लेकर घर लौट रहे थे। शाहजहांपुर रोड पर अहिरपुरा मोड़ के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने डनलप को टक्कर मार दी। इसमें इश्त्याक अहमद घायल हो गए, जबकि डनलप के भैंसें की मौत हो गई। डनलप भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ट्रक लेकर मौके से निकल गया। हादसे की खबर मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। आसपास के ग्रामीण भी आ गए और हादसे पर आक्रोश जताया। घायल किसान को सीएचसी बीसलपुर ले जाया गया, वहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इधर, मौके पर जमा भीड़ ने मार्ग जाम कर दिया। आरोपी ट्रक चालक पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की गई। इसको लेकर जमकर नारेबाजी की । जाम की खबर मिलने पर कोतवाली से कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे, लेकिन भीड़ नहीं मानी। इसके बाद सीओ प्रवीण मलिक, तहसीलदार राकेश मौर्य, कोतवाल जेपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत की गई। साथ ही उनको सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। करीब दो घंटे बाद लोग मान गए और जाम खोल दिया। इस दौरान बीसलपुर- शाहजहांपुर मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वाहनों की कतार लग गई। हालांकि इसको बाद में सुचारु करा दिया गया। पशु चिकित्साधिकारी एके सिंह ने मृत भैंसें के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
ट्रक और डनलप की टक्कर में किसान घायल हुआ है। एक जानवर की मौत हुई है। लोगों ने जाम लगाया था, लेकिन उसको पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए खुलवा दिया था। मामले में घायल किसान के भाई इकरार हुसैन की तहरीर पर ट्रक नंबर के आधार पर उसके अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। - जेपी सिंह, कोतवाल