{"_id":"5c0a75b8bdec22417c7290d0","slug":"41544189368-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Updated Fri, 07 Dec 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार कढेरचौरा गांव निवासी 35 वर्षीय वेदप्रकाश की मौत हो गई। बाइक चला रहा उसका साथी 50 वर्षीय संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़ भाग गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भर्ती कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
गांव कढेरचौरा निवासी 50 वर्षीय संतोष सहकारी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मीकांत भारद्वाज के फार्म हाउस पर प्रबंधक हैं। वहीं पर वेदप्रकाश मजदूरी करता थे। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दोनों बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप से डीजल लेने जा रहे थे। बाइक संतोष बिना हेलमेट चला रहे थे। असम हाईवे पर गांव के पास पहुंचते ही खुटार की ओर से आ रहे कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वेदप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद चालक कुछ दूरी पर एक पेट्रोल पंप के पास कंटेनर छोड़ भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भर्ती कराया, वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे ले लिया है। वहीं परिवारीजनों से जानकारी कर वेदप्रकाश के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। कोतवाल केके तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।