{"_id":"5bdaf1fcbdec22699a739bb0","slug":"41541075452-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत
गजरौला/पीलीभीत।
Updated Thu, 01 Nov 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
असम हाईवे पर माला पुल के पास हुआ हादसा
गजरौला पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, कार्रवाई को मांगी तहरीर
असम हाईवे पर माला पुल के पास पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार छात्र राजकमल की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची गजरौला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
गजरौला थाना क्षेत्र के बकैनिया तामहद गांव निवासी किसान सोहनलाल का 18 वर्षीय पुत्र राजकमल आदर्श किसान इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र था। अर्धवार्षिक परीक्षा देकर बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे साइकिल से घर लौट रहा था कि असम हाईवे पर माला पुल के पास पहुंचते ही पिकअप ने साइकिल को टक्कर मार दी। इसमें राजकमल गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि चालक पिकअप लेकर मौके से भाग निकला। कुछ ही देर में राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद छात्र को पीएचसी गजरौला लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों से जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्र की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई है। मां लज्जावती का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। उसके दो बड़े भाई रमेश, राजकुमार और एक छोटा भाई आशूतोष हैं। इसके अलावा एक विवाहित बहन प्रीति है। परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि अगर पुलिस समय पर मौके पर पहुंच जाती तो पिकअप को पकड़ा जा सकता था। थानाध्यक्ष गजरौला मुहम्मद कासिम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसा करने वाली पिकअप के बारे में कुछ सुराग हाथ लगे हैं, उस पर काम किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।