{"_id":"5b1c1db64f1c1b624d8b57bb","slug":"41528569270-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड
09 पीबीटीपी 5,6
हादसे में बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत
घर जाते वक्त बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी
गजरौला थाना क्षेत्र के जरा गोदाम के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
जराकोठी (पीलीभीत)। असम हाईवे पर जरा गोदाम के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बाइक सवार पंजाब एंड सिंध बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 45 वर्षीय राजन की मौत हो गई। शनिवार सुबह खाई में शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। परिवार वाले भी आ गए। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी राजन पुत्र बाबूराम पंजाब एंड सिंध बैंक की उदय करनपुर शाखा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह बाइक पर सवार होकर बैंक से घर जाने को निकले। असम हाईवे पर जरा गोदाम के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। राजन रातभर खाई में पड़े रहे और उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह आसपास के ग्रामीण निकले तो खाई में शव पड़ा देख हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद जरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जेब से मिले परिचय पत्र के आधार पर शव की शिनाख्त कर परिवारवालों को सूचना देकर बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों और मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके तीन बेटे अमन, अन्नू और ओमी है। उसकी मौत के बाद से पत्नी संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है।