{"_id":"5ac8c23b4f1c1bb4618b5ef1","slug":"41523106363-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Sat, 07 Apr 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान से कुछ ही दूरी पर स्थित एक दरगाह पर चल रहे कार्यक्रम में कव्वाली सुनने जाने की बात कहकर शुक्रवार रात करीब दस बजे घर से निकले गहलुईया गांव निवासी 20 वर्षीय एलएलबी के छात्र रिजवान खां की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली उसकी पीठ में लगी हुई थी। रात करीब 11 बजे छात्र पर हुए हमले की जानकारी मिलने पर जब परिजन उसको तलाशने निकले तो शव गांव से आधा किलोमीटर दूर गन्ने के खेत के पास पड़ा मिला। हत्याकांड की सूचना मिलने पर एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ योगेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव गहलुईया निवासी रिजवान पुत्र हबीबुल्ला खां एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। वर्तमान समय में वह प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना के पास बतौर मुंशी काम करता था। शुक्रवार रात करीब दस बजे वह मस्तान शाह मियां के उर्स में आयोजित कव्वाली सुनने जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात करीब 11 बजे गांव निवासी नसीम ने घर आकर बताया कि रिजवान ने उसके मोबाइल पर कॉल कर खुद पर हमला होने की जानकारी दी है। इसके बाद भाई इमरान और नसीम छात्र रिजवान की तलाश के लिए निकले। गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर अब्दुल के गन्ने के खेत के पास रिजवान का शव पड़ा मिला। उसकी पीठ पर गोली लगी हुई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और रिजवान को सीएचसी लाई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी, सीओ भी मौके पर पहुंच गए और परिजनों से बातचीत कर रंजिशन आदि को लेकर जानकारी जुटाई। पिता ने मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक के घर सूचना देने वाले उसके दोस्त नसीम को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक पांच भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा और अविवाहित था।
मौके पर मिली दो साइकिल
साक्ष्य की तलाश के लिए मौका मुआयना करने पहुंची पुलिस को वहां से एक खोखा कारतूस मिला है। इसके अलावा कुछ ही दूरी से लावारिस हालत में दो साइकिल मिली हैं। इनको कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
चीख निकली और कट गई कॉल
पूछताछ के दौरान नसीम ने बताया कि जब रिजवान ने उसको कॉल की तो वह काफी घबराया हुआ था। वह उसको तुरंत खेत की तरफ बुला रहा था। इस बीच चीख निकलने के बाद ही कॉल कट गई।
कुछ दिन पहले हुआ था विवाद
मृतक रिजवान गांव के पास में ही खेत है। इसकी मेड़ को लेकर कुछ लोगों ने विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले इसको लेकर झगड़ा हुआ था और कोतवाली तक बात पहुंची थी। इसको लेकर भी जांच कराई जा रही है।
मोबाइल खोलेगा राज, छानबीन में जुटी टीम
एलएलबी के छात्र रिजवान की हत्या का मामला सुलझाने के लिए उसका मोबाइल फोन पुलिस के लिए अलादीन का चिराग साबित हो सकेगा। इसको मानते हुए अधिकारियों ने भी जांच मोबाइल से ही शुरू कर दी है। सर्विलांस और स्वाट टीम को भी सुरागरसी के लिए लगाया है। मृतक की घटना से पहले किस-किस नंबर पर बात हुई, इसकी जानकारी के लिए कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।
पिता से मिली तहरीर पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ बिंदु प्रकाश में आए हैं, इन पर काम किया जा रहा है। सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है, जल्द वर्कआउट किया जाएगा।
रोहित मिश्र, एएसपी