फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   किसान ने कर्ज उतारने के लिए अपहरण की कहानी रची

किसान ने कर्ज उतारने के लिए अपहरण की कहानी रची

Wed, 07 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
किसान ने कर्ज उतारने के लिए अपहरण की कहानी रची
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सांकरौद से दो फरवरी से लापता किसान यशवीर का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि उसने दस लाख रुपये कर्ज उतारने के लिए अपहरण की झूठी कहानी रची। इसमें वह सफल नहीं हुआ। पुलिस ने सोमवार की रात में उसे गढ़ी सांकरौद मार्ग से पकड़ कर मामले का पटाक्षेप किया।

दो फरवरी की सुबह क्षेत्र के ग्राम सांकरौद निवासी किसान यशवीर पुत्र दलेराम खेत में गया । इसके बाद से ही वह लापता था। वह अपने फोन से लगातार कभी स्वयं तो कभी आवाज बदलकर बदमाश बन पच्चीस लाख रुपये की फिरौती के लिए अपने भाई गुलबीर को फोन करता रहा, लेकिन वह योजना में सफल नहीं हुई। सोमवार की रात में पुलिस उसे सांकरौद गढ़ी मार्ग से पकड़कर थाने ले आई। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने यशवीर से पूछताछ कर बताया यशवीर पर पहले करीब पच्चीस लाख रुपये कर्ज हो गया था। उस समय उसने अपनी जमीन बेचनी तय कर दी । उसके भाइयों ने चालीस लाख रुपये का उसका कर्जा चुकाकर जमीन को वापस करा लिया था। अब फिर यशवीर पर करीब दस लाख रुपये का कर्ज हो गया। इसके लिए यशवीर ने स्वयं ही अपने अपहरण की झूठी कहानी रची। दो फरवरी की सुबह से ही वह सांकरौद गढ़ी मार्ग के जंगल में रही। सर्विलांस टीम लगातार उसके मोबाइल की लोकेशन लेती रही। मोबाइल की लोकेशन वहीं पर रही। इसके चलते पुलिस ने जाल बिछाया। इसके बाद सोमवार की रात में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रात्रि भर पूछताछ करने के बाद यशवीर को परिजनों को सौंपा। उसके मिलने पर पुलिस एवं परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed