{"_id":"5988c74f4f1c1b0b678b469d","slug":"41502136143-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाईनीज मांझे की चपेट मे आकर युवक घायल।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाईनीज मांझे की चपेट मे आकर युवक घायल।
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
रक्षा बंधन पर नगर क्षेत्र में उत्साहित युवकों ने जमकर पतंगबाजी की। इस दौरान चाइनीज मांझे की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। परिजनों ने घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी समाजसेवियों ने अधिकारियों से चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगवाने की मांग की।
न्यायालय एवं सरकार के चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी क्षेत्र के दुकानदार चाइनीज मांझा बेच रहे हैं। वही पतंगबाजी करने वाले भी पतंगबाजी करने में चाइनीज मांझे का उपयोग करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। सोमवार को रक्षा बंधन के त्योहार पर नगर क्षेत्र में पतंगबाजी करने वाले युवकों ने चाइनीज मांझे का उपयोग किया। इसके चलते नगर निवासी युवक अंकित घायल हो गया। परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। समाज सेवी अमित धामा, रवि कुमार, रोहित धामा, अरविंद धामा, राकेश आदि ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से चाइनीज मांझे के विक्रेताओं और पतंगबाजी में चाइनीज उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
पतंगबाजों में हुई मारपीट
खेकड़ा। नगर में पाठशाला मार्ग पर सोमवार को सुबह करीब ग्यारह बजे पतंगबाजी के दौरान एक युवक ने विपक्षी पतंगबाज युवकों का पतंग तोड़ लिया। इसके चलते दोनों पक्षों के युवकों में मारपीट हो गई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने हस्तक्षेप करके मारपीट बंद कराई। साथ ही लोगों ने दोनों पक्षों के बीच त्योहार की बात कहकर समझौता कराया।