फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गन्ना के खेत में मिला आठ दिन पुराना नर कंकाल

गन्ना के खेत में मिला आठ दिन पुराना नर कंकाल

Mon, 24 Jul 2017 07:18 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
गन्ना के खेत में मिला आठ दिन पुराना नर कंकाल
पूरनपुर/पीलीभीत। गांव चांटफिरोजपुर के समीप गांव निवासी सर्वेश के गन्ना के खेत से उसकी सूचना पर पुलिस ने क्षतविक्षत नर कंकाल बरामद किया है। पुलिस आठ दिन पुराना और करीब 30-32 वर्षीय युवक का कंकाल होना मान रही है। गन्ना के खेत में मिला कंकाल गंाव के अलावा आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बना रहा। कंकाल की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सर्वेश ने बताया कि सोमवार को सुबह गांव के समीप धान के खेत में पानी लगाने गया था। पास में ही उसके दूसरे खेत में गन्ना की फसल है। गन्ना के खेत से दुर्गंध आने पर उसने खेत में जाकर देखा। मेड़ से कुछ ही दूरी पर एक क्षतविक्षत नर कंकाल पड़ा था। इसकी जानकारी उसने गांव वालों को दी। लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। नर कंकाल की सूचना पर इंस्पेक्टर जयवीर सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नर कंकाल की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि शव करीब आठ दिन पुराना लग रहा है। जो भीषण गर्मी के चलते सड़ कर कंकाल में बदल गया। कंकाल को जानवरों ने भी खींच कर क्षतविक्षत किया है। उन्होंने बताया कि सीने से नीचे के धड़ पर कुछ स्थानों पर मांस था। नीला लोवर कंकाल में फंसा था, लेकिन अन्य कपड़े का रंग पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed