{"_id":"5cb35936bdec2239135ecc87","slug":"31555257654-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से भिड़े ग्रामीण, हिस्ट्रीशीटर को हिरासत से छुड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस से भिड़े ग्रामीण, हिस्ट्रीशीटर को हिरासत से छुड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीसलपुर। हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस जीप की चपेट में आकर आरोपी की पत्नी घायल हो गई। उसने जीप से कुचलने का आरोप पुलिस पर लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। शोर सुनकर इकट्ठे हुए आसपास के लोग पुलिस से भिड़ गए। खुद की इज्जत बचाने के लिए हिस्ट्रीशीटर को छोड़कर पुलिस को मौके से भागना पड़ा।
न्यायालय से वारंट जारी होने के पर हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर कोतवाली लौट रही बीसलपुर पुलिस की उस वक्त फजीहत हो गई, जब सरकारी जीप के आगे लेटकर कार्रवाई का विरोध कर रही हिस्ट्रीशीटर की पत्नी घायल हो गई। महिला ने पुलिस पर कुचलने की कोशिश का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया तो भीड़ जमा हो गई और पुलिस टीम को घेर लिया। पुलिसकर्मियों से उलझते हुए सवाल-जवाब किए जाने लगे। खुद को फंसता देख दबिश देने गए पुलिसकर्मियों ने गिरफ्त में आए हिस्ट्रीशीटर को छोड़ दिया और मौके से भाग निकले। उधर, परिजन महिला को सीएचसी लेकर आए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीओ ने मौके पर जाकर जानकारी जुटाई। घटना के चलते पुलिस विभाग में खलबली मची रही।
यह वारदात रविवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। कोर्ट से वारंट जारी होने पर कस्बा इंचार्ज ने टीम के साथ मोहल्ला ग्यासपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर बुंदनशाह को पकड़ने के लिए उसके धर दबिश दी। एक मामले में तारीख पर न पहुंचने पर कोर्ट ने बुंदनशाह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। चौकी इंचार्ज ने आरोपी बुंदनशाह को उसके घर से दबोच लिया और सरकारी जीप में बैठाकर कोतवाली में जाने लगे। पत्नी सोनी बेगम ने हंगामा करते हुए बुंदनशाह को रोकने की कोशिश की। पुलिस नहीं मानी तो सोनी बेगम जीप के आगे लेट गई। पुलिस ने कोर्ट से वारंट जारी होने की बात कहकर सोनी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं हटी। उसे डराने के लिए चालक ने जीप आगे बढ़ा दी। पहिया की चपेट में आकर सोनी बेगम घायल हो गई। यह देखकर पुलिस के पसीने छूट गए। सोनी ने खुद को जीप से कुचलने की कोशिश करने का आरोप पुलिस पर लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस पर जमा हुए लोग पुलिस से भिड़ गए। माहौल गर्माता देख खुद के बचाने के लिए पुलिस कर्मियों ने हिस्ट्रीशीटर बुंदनशाह को छोड़ दिया और जीप में बैठकर मौके से भाग लिए। पुलिस के घिरने की सूचना मिलने पर सीओ प्रवीण मलिक मौके पर पहुंचे। उधर, बुंदनशाह घायल पत्नी सोनम को सीएचसी ले गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सोनी को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर को वारंट के आधार पर पकड़ने गई थी पुलिस
न्यायालय से बुंदनशाह का गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। इसी के आधार पर कोतवाली पुलिस उसे पकड़ने गई थी। तभी आरोपी की पत्नी किसी तरह पुलिस की जीप की चपेट में आकर घायल हो गई। अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामला संज्ञान में है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। - प्रवीन मलिक, सीओ बीसलपुर