फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मुखबिरी के शक में की गई थी महेश की हत्या

मुखबिरी के शक में की गई थी महेश की हत्या

Fri, 29 Mar 2019 10:46 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
मुखबिरी के शक में की गई थी महेश की हत्या
पूरनपुर। खेत की रखवाली कर रहे गांव जटपुरा निवासी महेश की हत्या के मामले में पुलिस ने बहेड़ी के गांव शाहपुर डांडी निवासी एक युवक सहित दो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जगह के विवाद पर पुलिस से पिटाई कराने और जंगल से काटकर लाई गई लकड़ी की मुखबिरी की शक पर महेश की दो लोगों ने हत्या की थी।
विज्ञापन

गांव की एक भूमि को लेकर विवाद और मुखबिरी के चलते महेश की हत्या होने के कयास शुरू से लगाए जा रहे थे। पुलिस ने इन्हीं दो पहलुओं पर जांच शुरू की और बहेड़ी के गांव डांडी और गांव जटपुरा निवासी एक युवक को हिरासत में ले लिया। दावा है कि इनसे पूछताछ में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बहेड़ी के युवक की गांव जटपुरा में रिश्तेदारी है। गांव में भूमि विवाद को लेकर करीब छह माह पहलेे हुए विवाद पर बहेड़ी के युवक की शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में लिया था। युवक की पुलिस ने पिटाई भी की थी। इससे उक्त युवक क्षुब्ध था। गांव के हिरासत में लिए गए युवक को शक था कि जंगल से काटकर लाई गई लकड़ी को मुखबिरी कर पकड़वाया था। इसी को लेकर दोनों युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना की शाम को बहेड़ी का युवक शाम को अपनी रिश्तेदारी में आया था। तब जटपुरा गांव के युवक के साथ उसने घटना का तानाबाना बुनकर घटना को अंजाम दिया और रात को ही बहेड़ी चला गया था।
विज्ञापन

मालूम हो कि गांव जटपुरा निवासी महेश कश्यप रविवार शाम को खेत की रखवाली करने को घर से गया था। रात में उसकी धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। कोतवाली पुलिस ने महेश के भाई अरविंद की ओर से गांव निवासी गांव निवासी मंगलेश मिश्रा, मिढई लाल और उसके पुत्र शैलेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश की हत्या में कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। दो लोगों को पूछताछ को हिरासत में लिया गया है। उम्मीद है कि शनिवार तक घटना का खुलासा हो जाएगा। केशव कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed