फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गिरफ्तार स्नैचर पर पीड़ित को धमकाने की रिपोर्ट

गिरफ्तार स्नैचर पर पीड़ित को धमकाने की रिपोर्ट

Thu, 24 Jan 2019 12:18 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार स्नैचर पर पीड़ित को धमकाने की रिपोर्ट
पीलीभीत। चेन स्नैचिंग के आरोपी फुरकान के खिलाफ पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आला अफसरों के मामला संज्ञान लेने के बाद सुनगढ़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। दूसरे दिन आरोपी को जेल भेज दिया गया। हालांकि अभी कई सवालों के जवाब पुलिस तलाशने में कामयाब नहीं हो सकी।
विज्ञापन

चार दिसंबर 2018 को रेलवे स्टेशन रोड पर आर्य समाज मंदिर के पास रिटायर्ड महिला शिक्षक सुनीता शर्मा और 45 मिनट बाद जिला अस्पताल परिसर में रिटायर्ड दरोगा की पुत्री प्रियंका यादव की सोने की चेन व मंगलसूत्र लूटा गया था। इसकी अज्ञात लापर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सीसीटीवी फुटेज से प्रकाश में आए आरोपी शातिर स्नैचर मोहल्ला पंजाबबियान निवासी फुरकान को सर्विलांस टीम की मदद से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से पुलिस ने साढ़े 19 हजार रुपये बरामद किए थे। दूसरे दिन बुधवार को पुलिस ने आरोपी फुरकान को जेल भेज दिया। अफसर भले फुरकान की गिरफ्तारी को गुडवर्क मान पीठ थपथपा रहे हों, लेकिन खुलासा आधा अधूरा साबित हुआ है। पुलिस की टीमें न तो घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद कर सकीं, न ही फरार साथी पप्पू के बारे में सटीक जानकारी जुटाई जा सकी है। इतना जरूर मंगलवार शाम गिरफ्तारी के बाद पीड़ित प्रियंका यादव के भाई रजनीश उर्फ पिंटू यादव को थाना परिसर में आरोपी ने धमकी दी थी। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि रजनीश उर्फ पिंटू यादव से मिली तहरीर पर आरोपी फुरकान के खिलाफ धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed