फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे पर लटका मिला शव

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे पर लटका मिला शव

Sun, 18 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे पर लटका मिला शव
बिलसंडा (पीलीभीत)। संदिग्ध परिस्थितियों में मजिगवां गांव निवासी 23 वर्षीय विवाहिता सविता देवी की ससुराल में शुक्रवार रात मौत हो गई। उसका शव दुपट्टे से बने फंदे पर पंखे के सहारे लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। बिलसंडा पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पिपरिया मंडन गांव निवासी नत्थूलाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सविता की शादी दो साल पहले बिलसंडा थाना क्षेत्र के मजिगवां गांव निवासी अनिल से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने की बात कहकर सविता को परेशान करने लगे। आए दिन मारपीट की जाने लगी। काफी प्रताड़ित किए जाने पर एक साल पहले 60 हजार रुपये ससुराल वालों को दिए गए। इस पर कुछ दिन तो मामला शांत रहा, लेकिन बाद में दोबारा दहेज की मांग की जाने लगी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर शुक्रवार रात ससुराल वालों ने विवाहिता सविता देवी की हत्या कर दी। उसके शव को फंदे पर लटका दिया गया। गांव के कुछ लोगों से जानकारी मिलने पर वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सविता के ससुराल पहुंचे। इसकी सूचना मिलने पर बिलसंडा पुलिस भी आ गई और मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष बिलसंडा मनोज त्यागी ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति अनिल, ससुर छोटेलाल, सास सावित्री देवी और जेठ अजय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed