{"_id":"5bed5f19bdec22697f680ffd","slug":"31542283033-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर के बंद मकान से सात लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक मैनेजर के बंद मकान से सात लाख की चोरी
Updated Thu, 15 Nov 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 पीबीटीपी 1,2
बैंक मैनेजर के बंद मकान से लाखों की चोरी
पॉश अशोक कॉलोनी में बंद मकान रहा चोरों के निशाने पर
सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पर दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सुनगढ़ी पुलिस की लचर व्यवस्था के चलते एक बार फिर चोर शहर में सक्रिय हुए। निशाने पर रहा पॉश अशोक कॉलोनी में कई दिन से बंद पड़ा एचडीएफसी बैंक मैनेजर का मकान। दीवार फांदकर घुसे चोरों ने दरवाजों के कुंडे उखाड़कर कमरों में प्रवेश किया और एक लाख की नकदी समेत सात लाख का सामान समेट ले गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने मौका मुआयना करने के नाम पर औपचारिकता निभाई और चलती बनी। बाद में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कर्तव्यों से इतिश्री कर ली गई है।
मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले अश्वनी गुप्ता छतरी चौराहा स्थित एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक हैं। वह परिवार के साथ अशोक कॉलोनी में तारा सिंह के मकान में किराए पर रहते हैं। दिवाली पर्व पर पत्नी विनीता समेत पूरे परिवार के साथ मकान को ताला लगाकर छह नवंबर को वह गोरखपुर चले गए थे। इस बीच बंद मकान को चोरों ने निशाने पर ले लिया। दीवार फांदकर चोर भीतर घुस आए। इसके बाद दरवाजों के कुंडे उखाड़कर कमरों में प्रवेश कर सामान खंगाल दिया। यहां से चोर एक लाख रुपये नकद, बच्चे की गोलक, चांदी के बर्तन, ज्वैलरी समेत सात लाख का सामान समेट ले गए। बुधवार रात वापस घर पहुंचने पर दरवाजे खुले और सामान बिखरा देख पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 और थानाध्यक्ष सुनगढ़ी रूम सिंह वघेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करने के नाम पर औपचारिकता निभा जल्द खुलासे का आश्वासन दिया और चलते बने। रात में ही पीड़ित से मिली तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
000
बच गए 55 हजार कीमत के डॉलर
जिस कमरे से चोरों ने लाखों का सामान समेटा। वहीं पर एक लिफाफे में कागजों के बीच 55 हजार रुपये के डॉलर रखे हुए थे। इन पर चोरों की निगाह नहीं गई। सामान चेक करने पर डॉलर रखा लिफाफा जस का तस रखा मिला।
विज्ञापन
000
तकिया का कवर, टाई भी हो गई गायब
चोर बैंक मैनेजर के मकान से तकिया का कवर और टाई भी ले गए हैं। इसके अलावा रसोई में रखी एक ट्रे भी गायब मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि चोर सामान समेटने के बाद तकिया के कवर में ही सामान रखकर टाई से बांधकर ले गए होंगे। इसके अलावा उन्होंने घर पर रखे अन्य सामान को इधर-उधर नहीं किया। इसके अलावा दिन में वारदात की आशंका जताई जा रही है। गिरोह भी बेहद शातिर प्रतीत हो रहा है, क्योंकि दरवाजे के कुंडे तोड़ने में उनका निशाना काफी सटीक दिखाई दे रहा है।
000
चोरी की सूचना मिलने पर मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई गई है। मकान कई दिनों से बंद था, इसलिए यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि घटना किस दिन अंजाम दी गई। रिपोर्ट दर्ज कर टीम लगा दी गई है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी