फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चोरों ने जाहरवीर गोगा मंदिर में चोरी की

चोरों ने जाहरवीर गोगा मंदिर में चोरी की

Sun, 12 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने जाहरवीर गोगा मंदिर में चोरी की
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर में काठा मार्ग स्थित जाहरवीर गोगा मंदिर में सुबह के समय चोरों ने घुसकर मंदिर से एक घंटा, माइक व बिजली का केबल समेत हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। मंदिर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने दो चोरों को चोरी किए सामान के साथ दबोचा और धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
नगर में काठा मार्ग स्थित जाहरवीर गोगा मंदिर में शनिवार की सुबह छह बजे चोर घुसे और चोरों ने मंदिर में पूजा कर रहे पुजारी को मंदिर में ही अंदर बंद कर दिया। चोरों ने मंदिर में लगा एक घंटा, माइक और बिजली का केबल चोरी कर लिया। इसी दौरान मंदिर में पूजा अर्चना करने कुछ श्रद्धालु पहुंचे, तभी श्रद्धालुओं ने मंदिर में बंद पुजारी के चिल्लाने की आवाज सुनी और मंदिर का गेट खोलकर पुजारी को बाहर निकाला। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर में चोरी करने चोर घुसे हैं। श्रद्धालुओं की आवाज सुनकर चोर मंदिर में ही छिप गए। श्रद्धालुओं ने मंदिर में तलाश की तो चोर दीवार के पीछे छिपे बैठे थे। श्रद्धालुओं ने दो चोरों को मंदिर से चोरी किए सामान के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने पकडे़ गए दोनों चोरों की जमकर धुनाई की। मंदिर में चोरी की सूचना मिलने पर भक्त एकत्र होकर मंदिर में पहुंचे। इसके बाद भक्तों ने एक चोर को पेड़ से बांध दिया और दूसरे को मंदिर में ही बंद कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। भक्तों ने पकडे़ चोरों के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने पकड़े चोर एवं चोरी किए सामान को अपने कब्जे में ले लिया। श्रद्धालुओं ने थाने में तहरीर दी। पुलिस पूछताछ में पकडे़ युवक ने अपना नाम सुनील और कल्लू निवासी मोहल्ला विजयनगर खेकड़ा बताया। पुलिस ने शनिवार को युवक का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed