फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दोषी को बक्शा नहीं जाएगा - सीओ

दोषी को बक्शा नहीं जाएगा - सीओ

Thu, 28 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
दोषी को बक्शा नहीं जाएगा - सीओ
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

सीओ खेकड़ा सर्किल ने क्षेत्र के ग्राम सलावतपुर खेड़ी तेजाब प्रकरण को लेकर बुधवार को दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाया। इस दौरान सीओ ने कहा दोषी कितना भी प्रभावी व्यक्ति हो, उसे बक्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर ग्रामीणों ने सीओ को गांव में बेहतर माहौल बनाने का भरोसा दिया।

क्षेत्र के ग्राम सलावतपुर खेड़ी में दो पक्षों में कई साल से रंजिश चल रही है। इस दौरान कई मारपीट, हमला, हत्या आदि प्रकरण में कई लोग जेल में हैं। ताजा मामला एक ग्रामीण पर तेजाब डाले जाने का है। इसमें नामित ग्रामीणों के परिजनों ने कहा रंजिश के चलते झूठा मामला बनाया है, ताकि निर्दोष लोग जेल चले जाए। मंगलवार को मामला एसपी के दरबार पहुंचा। एसपी के निर्देश पर बुधवार को सीओ सर्किल वंदना शर्मा ने खेकड़ा थाना परिसर में गांव के प्रमुख लोगों की बैठक बुलाई। सीओ ने कहा कि दोषी जो भी हो, कितना भी प्रभावी हो, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। कहा कि अब यदि कोई किसी भी पक्ष की ओर से हरकत हुई तो दोषी बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को गांव का माहौल बेहतर बनाने की जरूरत पर बल दिया। ग्रामीणों ने सीओ वंदना शर्मा को गांव में शांति बनो का भरोसा दिया। इस दौरान थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह समेत अनेक उपनिरीक्षक एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed