{"_id":"59eb3f5f4f1c1bee688b6aa7","slug":"31508589407-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर गाना बजाने के विवाद पर दंपति सहित चार को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे पर गाना बजाने के विवाद पर दंपति सहित चार को पीटा
Updated Sat, 21 Oct 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/पूरनपुर।
डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद पर रिश्तेदारी में समारोह में शामिल होने आए नोएडा निवासी कार्तिक की पिटाई कर दी गई। बीच-बचाव पर उसकी पत्नी, पुत्र और पुत्रवधु को भी पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी जांच को सीएचसी भेजा है।
गौतमबुद्धनगर के थाना नोएडा के सेक्टर 110, 4 सी निवासी कार्तिक ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव ढक्का चांट की विमला कॉलोनी में रिश्तेदारी में एक समारोह में भाग लेने परिवार के साथ आया था। समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर उसका विवाद कॉलोनी निवासी शशांक से हो गया। विवाद बढ़ने पर शशांक पक्ष ने उसकी पिटाई कर दी। शोर-शराबे पर बचाने आई उसकी पत्नी सावित्री, पुत्र बॉबीव पत्नी प्रिया की भी पिटाई कर दी गई। पुलिस ने कार्तिक की ओर से कॉलोनी निवासी शशांक, भीम, प्रभात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मारपीट की अन्य घटनाओं में गांव दिलावरपुर में जमीन के बटवारे के विवाद पर प्रमोद कुमार और शोर-शराबा पर बीच-बचाव को पहुंचे बनवारी और प्रमोद के भाई महेंद्र की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने प्रमोद की ओर से गांव निवासी मुरारी लाल, मुरारी के पुत्र, दामाद, लड़की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, गांव जेठापुर मुडिया निवासी कुलवीर सिंह की पत्नी किरनदीप कौर के सिर पर विवाद पर पत्थर मारकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने कुलवीर सिंह की ओर से गांव निवासी उसके भाई दिलबाग सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।