फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   विक्रमपुर में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में 15 घायल

विक्रमपुर में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में 15 घायल

Sun, 15 Oct 2017 11:20 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
विक्रमपुर में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में 15 घायल

विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। रास्ते को लेकर चल रहे पुराने विवाद में विक्रमपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी डंडे और बांका से एक दूसरे वार करने के साथ ही पथराव किया गया। इसमें दोनों पक्षों के 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी अमीर बख्श और मोहम्मद साबिर के बीच पिछले काफी समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है, जोकि सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। तीन दिन पहले दोनों के बीच मारपीट हुई, जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को शांतिभंग में चालान किया। इसके बाद रविवार को दोबारा दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। अमीर बख्श की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर दूसरे पक्ष ने विरोध जताया। इसके बाद गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर मेें संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों ओर से जमा लोगों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडे और बांका से हमला बोल दिया। पथराव भी किया गया, जिसमें मोहम्मद साबिर पक्ष से शबाना बेगम, जैनब, शाजदा बी, राजदा, शाबरा, शाहिर बानो, अब्दुल निशां और दूसरे पक्ष से अमीर बख्श, रफीकन, सायरा बानो, शहाना, हसीना बानो, सितारा बानो, जानेमदार समेत 15 लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। एसएसआई वीके पटेल ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed