फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नशे में यूपी 100 दौड़ा ठेला व्यापारी को मारी टक्कर, चालक निलंबित

नशे में यूपी 100 दौड़ा ठेला व्यापारी को मारी टक्कर, चालक निलंबित

Sun, 08 Oct 2017 12:33 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
नशे में यूपी 100 दौड़ा ठेला व्यापारी को  मारी टक्कर, चालक निलंबित
wine - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत।
विज्ञापन

नशे में धुत यूपी 100 के चालक ने माधोटांडा रोड पर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए फल के ठेले पर जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ठेला लेकर घर जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर में मौके पर एकत्र लोगों ने इसका विरोध कर अफसरों से शिकायत की। जिसके बाद एसपी ने आरोपी चालक रणवीर सिंह का मेडिकल कराया। अल्कोहल की पुष्टि होने पर उसको निलंबित कर दिया गया है।

शुक्रवार देर शाम यूपी 100 के पीआरवी 2083 के चालक रणवीर सिंह ने नशे की हालत में तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाना शुरू कर दिया। रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचते ही ठेला लेकर घर जा रहे फल व्यापारी चिड़ियादाह निवासी दयाशंकर को टक्कर मार दी। इसमें ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया और युवक भी घायल हो गया। जिसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए। यूपी 100 पुलिस की मनमानी के खिलाफ एकत्र होकर विरोध किया और अधिकारियों से हादसे की शिकायत की। जिसको गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कार्रवाई कराई। पीआरवी नंबर के आधार पर उसके चालक रणवीर का रात में ही मेडिकल कराया गया। जिसके बाद उस पर विभागीय शिकंजा कसा गया है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि नशे में लापरवाही से गाड़ी चलाकर ठेला व्यापारी को घायल करने के आरोपी सिपाही पीआरवी 2083 के चालक रणवीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed