{"_id":"595648cc4f1c1b844a8b4894","slug":"31498826956-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर ठग लिए ढाई लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर ठग लिए ढाई लाख
Updated Fri, 30 Jun 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के जालसाज ने खीरी के एक युवक को टूरिस्ट बीजा थमाकर विदेश में नौकरी करने भेज दिया। इसके बदले जालसाज ने ढाई लाख रुपये ठगे थे। जॉर्डन गया युवक पिछले करीब एक साल से लापता है। शुक्रवार को युवक की मां पीलीभीत एसपी से मिली और मदद की गुहार लगाई।
गोला (लखीमपुर खीरी) के पंजाबी कॉलोनी निवासी रविंदर कौर ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसका एक बेटा पवनदीप सिंह है। उनके बेटे पवनदीप को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर सेहरामऊ उत्तरी के कजरी निरंजनपुर गांव निवासी जालसाज ने गुरदीप ने ढाई लाख रुपये ठग लिए। छह जुलाई 2017 को ढाई लाख रुपये लेने के बाद उसे टूरिस्ट बीजा पर जॉर्डन भेज दिया। उससे यह भी कह दिया कि जॉर्डन पहुंचकर बीजा फाड़ देना। टूरिस्ट बीजा होने के कारण पीड़ित के बेटे पवनदीप को जॉर्डन में रहने व नौकरी करने को लेकर काफी दिक्कत हुई। उसने करीब एक साल पहले इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। पिछले करीब एक साल से पवनदीप न तो अपने घर लौटा और न ही उससे कोई संपर्क हो सका है। पवनदीप की मां ने जालसाज के पास जाकर इसकी जानकारी करनी चाही तो उसने मारपीट कर भगा दिया। आसपास के लोगों से पता लगा कि आरोपी पहले भी कई युवकों को विदेश भेजने के नाम पर ठग चुका है। थाना पुलिस से उसकी साठगांठ रहती है। इसके चलते कार्रवाई नहीं होती है। पीड़ित ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि कबूतरबाजी का मामला प्रतीत हो रहा है। आरोपी के खिलाफ सेहरामऊ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इस मामले को समझने के लिए वह खुद आरोपी के गांव जाएंगे।