{"_id":"594fad914f1c1bc4728b467f","slug":"31498394001-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को खींचने के प्रयास पर टैंपो चालक को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को खींचने के प्रयास पर टैंपो चालक को धुना
Updated Sun, 25 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर (पीलीभीत)। धार्मिक स्थल से घर लौट रही किशोरी का हाथ पकड़कर टेंपो चालक ने उसे खींचकर टेंपो में बैठाने का प्रयास किया। एकत्र हुए लोगों ने टेंपो चालक की जमकर धुनाई की।
घटना शनिवार शाम को माधोटांडा रोड की है। आरोप है कि धार्मिक स्थल से लौट रही एक किशोरी का टेंपो चालक ने हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। किशोरी की चीख पुकार पर धार्मिक स्थल के बाहर खड़े लोग टेंपो चालक को पकड़ने को दौड़े। लोगों से बचने को टेंपो लेकर भाग रहे चालक का टेंपो सड़क के डिवाइडर से टकरा गया। पीछे से पहुंचे लोगों ने चालक को टेंपो से खींचकर जमकर लात घूसों से धुनाई की। इस दौरान पहुंचे कुछ लोगों ने बमुश्किल चालक को बचाया। मॉफी मांगने पर भीड़ ने दोबारा धार्मिक स्थल के समीप न आने की चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया। घटना की जानकारी किसी ने भी पुलिस को नहीं दी और न ही करीब बीस मिनट तक हुए विवाद पर पुलिस ही मौके पर पहुंच पाई। मामला आसपास के लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी
पूरनपुर। गांव उदयपुर खुर्द निवासी जितेंद्र पाल सिंह की नगर की अशोक कालोनी के एक घर के बाहर से बाइक चोरी हो गई। जितेंद्र अपने मित्र से मिलने कालोनी में आए थे।