फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   3.7 million cheating on the name of giving jobs abroad

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 3.70 लाख

Wed, 15 Nov 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर। Updated Wed, 15 Nov 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
3.7 million cheating on the name of giving jobs abroad
ठगी
- पिता की तहरीर पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

विदेश भेजकर नौकरी दिलाने के नाम पर गांव पचपेड़ा ताल्लुके महाराजपुर निवासी जगराज सिंह और उसके ममेरे भाई अंग्रेज सिंह से 3.70 लाख रुपये ठग लिए गए। जालसाज ने दोनों को टूरिस्ट वीजा से दोनों को मलेशिया भेज दिया। जहां से उन्हें पुलिस ने पकड़कर वापस भेज दिया। पुलिस ने जगराज सिंह के पिता निर्मल सिंह से मिली तहरीर पर गांव बाजारगंज निवासी बलजीत सिंह और जगजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।

माधोटांडा थाना के गांव पचपेड़ा ताल्लुके महाराजपुर निवासी निर्मल सिंह ने बताया कि उसके पुत्र जगराज सिंह और भांजे अंग्रेज सिंह को गांव बाजारगंज निवासी बलजीत सिंह और जगदीश सिंह ने मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.70 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद दोनों को टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया भेज दिया गया। वहां पहुंचने के बाद 13 जुलाई को मलेशिया पुलिस ने उनको पकड़ लिया। इसके बाद उनको खुद के साथ हुई ठगी का पता लगा। मलेशिया पुलिस ने उनके बेटे और भांजे को भारत भेज दिया। वापस आने पर जब आरोपी से अपने दिए रुपये वापस मांगे गए तो उसने झगड़ा शुरू कर दिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों बलजीत सिंह और जगदीश सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed