{"_id":"bf8257f5c3c2e168de5d8b8a6c56edca","slug":"265-villagers-bayonet-streams-reports-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"265 ग्रामीणों पर संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
265 ग्रामीणों पर संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
Purnpur/hajara
Updated Sat, 24 Oct 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदिया हजारा में शुक्रवार रात धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पुलिस पब्लिक में हुई भिड़ंत, पुलिस चौकी पर पथराव, फायरिंग व आगजनी की घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। घटना के विरोध में गांव का बाजार बंद रहा तो दहशत के चलते सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने इस मामले में घायल चौकी इंचार्ज उस्मान की ओर से 15 नामजद व 250 अन्य अज्ञात लोगों को खिलाफ हत्या प्रयास, बलवा, आगजनी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
शनिवार को सीओ पूरनपुर राजेश्वर सिंह ने गांव पहुंच हालात का जायजा लिया। घटना के बाद से तैनात पीएसी के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस घटना में गोली लगने से घायल ग्रामीण छोटू की ओर से भी अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास की रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है, लेकिन छोटू ने पुलिस को किसी तरह की कोई तहरीर देने की बात से इंकार किया है। घटना में घायल ग्रामीण छोटू मिस्त्री का जिला अस्पताल व सिपाही अनोखे लाल और प्रभारी चौकी इंचार्ज उस्मान का शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने तीनों की स्थिति में सुधार बताया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी मासूम अली सरवर ने बताया कि घटना के बाबत अभी उनकी पुलिस अधिकारियों व घायलों से ही बातचीत हुई है। ग्रामीणों का भी वह पक्ष जानेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवश्यकता महसूस होने पर वह मजिस्ट्रेटी जांच भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
एसपी जवाहर ने कहा कि पूरी घटना में प्रथम दृष्टया पब्लिक की ही गलती सामने आई है। पुलिस के साथ मारपीट व चौकी में आगजनी ग्रामीणों को नहीं करनी चाहिए थी। दोषी हर ग्रामीण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर गोली चलाने व उससे एक ग्रामीण के घायल होने के सवाल पर एसपी ने कहा कि फिलहाल सारा महकमा मोहर्रम में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लगा है। रविवार से इसकी अलग से जांच कराई जाएगी तब ही इस बाबत कुछ कहा जा सकता है।