फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   26 nominees, 20 unknown rebel, attack reports

26 नामजद, 20 अज्ञात पर बलवा, जानलेवा हमले की रिपोर्ट

Thu, 28 Jul 2016 11:14 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
 संपूर्णानगर (खीरी) रेंज की टाटरगंज वन चौकी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने वन दरोगा ऋषभ की तहरीर पर 26 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, लूटपाट, सरकारी कार्य में बाधा डालने की संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। डीएफओ लखीमपुर खीरी सूरज के एसपी से बात करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। 
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में टाटरगंज वन चौकी के दरोगा ऋषभ प्रताप सिंह ने बताया है कि 25 जुलाई को उन्हें सूचना मिली थी गांव का ही परमजीत अपने साथियों के साथ जंगल में शीशम का पेड़ काटकर लकड़ी ले जा रहे हैं। इस पर जब उन्होंने दबिश दी तो आरोपी धक्का-मुक्की कर नेपाल भाग गए थे। इसके बाद 26 जुलाई को उन्हें बाजारघाट के पास पकड़ने की कोशिश की गई तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ बुधवार को वन चौकी पर हमला कर दिया। वन दरोगा और वन रक्षक समेत वहां मौजूद कर्मियों से मारपीट की गई। हमलावर राइफल, कारतूस, गश्ती बाइक और नगदी लूट ले गए थे। किसी तरह एसएसबी कैंप पहुंचकर वनकर्मियों ने अपनी जान बचाई। हजारा पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। गुरुवार को लखीमपुर खीरी के डीएफओ सूरज ने पीलीभीत के एसपी मुनिराज से प्रकरण को लेकर बातचीत की और कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद शाम को कार्रवाई हुई है। पुलिस ने वनदरोगा की तहरीर के आधार पर टाटरगंज निवासी परमजीत सिंह, किसन सिंह, धर्मपाल सिंह, कृपाल सिंह, काले सिंह, किक्कर सिंह के दामाद समेत 26 को नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुकदमे में बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला, लूटपाट आदि तमाम संगीन धाराएं शामिल की गई हैं। उधर, दूसरे पक्ष की तहरीर की जांच कराई जा रही है। इसमें वन कर्मियों पर आरोपी परमजीत की मां ने टीवी और सीडी प्लेयर लूटने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


वन दरोगा की तहरीर के आधार पर संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। नामजद किए गए आरोपियों में महिलाएं भी शामिल हैं। दूसरे पक्ष की तहरीर की जांच कराई जा रही है। घटना की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंद्र कुमार, एसओ हजारा 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed