फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म

Fri, 03 May 2019 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म
पूरनपुर। शादी का झांसा देकर किशोरी से एक साल तक दुष्कर्म किया गया। किसी को भी इस बारे में बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी गई। घर में घुसकर दुष्कर्म करने पर किशोरी के घरवालों ने उसे पकड़ भी लिया लेकिन वह धक्का देकर भाग गया। किशोरी के घरवाले शिकायत लेकर उसके घर गए तो उनसे गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर किशोरी की मां की ओर से आरोपी गांव हरीपुर निवासी अवील खां, उसके पिता शकील खां, मां नौरव जहां, मामा हाकिम खां, कासिम खां, बहन गुलशन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मां ने बताया कि एक साल पहले वह परिवार के साथ कहीं गई थीं। घर में उनकी सोलह वर्षीय पुत्री अकेली थी। आरोप है कि तभी गांव हरीपुर कलां निवासी अवील खां तमंचा लेकर घर में घुस आया और उनकी पुत्री से दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत किसी से करने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में वह शादी का झांसा देकर किशोरी से एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। छह अप्रैल की रात को अवील खां फिर घर में घुस आया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आहट पर कुछ दूरी पर लेटे किशोरी के पिता ने उसे दबोच लिया, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर भाग गया। घटना की शिकायत तब आरोपी के परिवार वालों से की गई, लेकिन उन्होंने किशोरी के घरवालों से गाली-गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर अवील खां, उसके पिता शकील खां, मां नौरव जहां, मामा हाकिम खां, कासिम खां और आरोपी की बहन गुलशन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed