फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सड़क दुर्घटनाओं में किसान की मौत, छह घायल

सड़क दुर्घटनाओं में किसान की मौत, छह घायल

Sun, 19 May 2019 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में किसान की मौत, छह घायल
पीलीभीत। जिले में अलग-अलग स्तानों पर हुई सड़ दुर्घटनाओं में एक किसान की मौत हो गई जबकि बाइक सवार समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पूरनपुर। असम हाईवे पर उदयकरनपुर गांव के पास शुक्रवार रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार माधोटांडा क्षेत्र के गांव लौकाई फार्म निवासी 60 वर्षीय किसान सुखदेव सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार रात हादसे के वक्त किसान सुखदेव सिंह पूरनपुर से काम निपटाकर बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। रास्ते में उनको किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उदयकरनपुर के पास घायल हालत में मिलने पर उनको पूरनपुर सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, अलग-अलग स्थानों पर कई सड़क हादसों में गांव कुर्रैया निवासी 45 वर्षीय धीरेंद्र सिंह, गांव दिलावरपुर निवासी रामबहादुर की पत्नी 50 वर्षीय सुशीला देवी, घायल हुईं।
उधर, टेंपो की टक्कर से बाइक सवार सेहरामऊ उत्तरी केे गांव सपहा निवासी 22 वर्षीय सुरदीप मिश्रा और उसकी चाची संजो देवी घायल हो गई। हादसा असम हाईवे पर गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी के पास हुआ। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बाइक चलाते वक्त हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

बीसलपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दियोरिया के वरिष्ठ फार्र्मेसिस्ट रामनरेश वर्मा शुक्रवार की शाम बाइक द्वारा दियोरिया से नगर को आ रहे थे। बाइक पर उनके अस्पताल के बार्ड व्याय अश्विनी मिश्रा भी थे। रास्ते में गांव बिहारीपुर हीरा के पास संतुलन बिगड़ जाने से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव रिछुलिया निवासी इमरान शनिवार को सुबह बाइक से नगर को आ रहा था। उनके साथ जिला बरेली के थाना भुता क्षेत्र के गांव शेखापुर निवासी रिजवान भी था। रास्ते में भड़रिया मोड़ पर सामने अचानक आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में वे लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव सिमरौली निवासी मंजीत सिंह शनिवार को सुबह ट्रक लेकर पीलीभीत जा रहे थे। रास्ते में गांव जसोली के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेक्टर से ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें ट्रक चालक मंजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और ट्रेक्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर होते ही ट्रेक्टर चालक सुधीर सिंह कूदकर भाग गया था। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंपर और ट्रैक्टर की भिड़ंत, यातायात बाधित
बीसलपुर। पीलीभीत रोड पर कासिमपुर मोड़ के पास शनिवार शाम बरखेड़ा चीनी मिल का डंपर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने के बाद पलट गया। इससे मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। इसकी खबर मिलने पर चीनी मिल से क्रेन बुलाई गई। खास बात रही कि डंपर उठाने के दौरान क्रेन भी पलट गई। जिसके बाद दूसरी क्रेन चीनी मिल से आने के बाद दोनों वाहनों को हटवाया जा सका। इस दौरान पीलीभीत रोड पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed